महाराजा सातान पासी का इतिहास महाराजा बिजली पासी #पासी_जाती_का_इतिहास
उन्नाव क्षेत्र के बड़े भू भाग पर राजपासियों का राज्य था। उत्तर पश्चिम में राजपासियों की बाहुबली सत्ता स्थापित थी, और बांगरमऊ राजपसियो का प्रमुख केंद्र था। इसी जिले में मशहूर पासी शासक महाराजा सातन पासी का राज्य 1150 से 1202 तक रहा राजा सातन पासी का किला सई नदी के पास था जिसके भग्नावशेष आज भी सातन य संचान कोट में मिलते है। महाराजा सातन पासी की सत्ता का केन्द्र बागरमऊ था जो उन्नाव जिले में पड़ता है, सातन कोट महाराजा सातन पासी के नाम से प्रसिद्ध था महाराजा सातन पासी तथा महाराजा बिजली पासी दोनों मित्र थे। जयचंद ने सोचा कि मुझे राज्य विस्तार करना है और राज्य विस्तार के मार्ग में राजा सातन पासी और राजा बिजली पासी रोड़े हैं। अतः जयचंद ने सबसे पहले महाराजा सातन पासी के किले सातन कोट पर आक्रमण कर दिया सातन पासी और जयचन्द के बीच घमासान युद्ध हुआ औ...