संदेश

पासी दलित कब और कैसे बना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पासी_का_पिछड़ने_का_कारण_क्या_है

चित्र
..... वर्तमान में संवैधानिक रूप से पासी समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल कर एक शासक वर्ग की रही-सही कसर बिल्कुल खत्म कर दी गई है।  पासी समाज की प्राचीनतम पृष्ठभूमि से जैसा कि हम आप परिचित हो चुके हैं कि यह समाज राजपूतों व अन्य शासक जातियों की ही तरह मध्य भारत व उत्तर भारत की एक प्रमुख शासक जाति रही है।  जिसका उल्लेख धार्मिक ग्रंथों के साथ-साथ ऐतिहासिक किताबों में भी मिलता है।   सत्ता के शिखर पर सिंहासनारूढ़ होने के बाद इनका पतन कैसे हुआ....? इस सवाल पर गंभीरता से विचार किया जाए तो हम पाते हैं कि यह अवनति की प्रक्रिया तीन चरणों में पूर्ण हुई है।        प्रथम चरण में हम देखते हैं कि भारत की इस प्राचीनतम शासक जाति का शुरुआती पतन विदेशी आक्रमणकारियों से हुए युद्धों में मिली पराजय से इनकी शक्ति आंशिक रूप से प्रभावित हुई थी.... विदेशी आक्रमणकारियों में शको, कुषाणों व इस्लामी तत्वों के नाम लिये जा सकता है।  वाह्य आक्रमणकारियों के अलावा कई अन्य भारतीय राजपूत शक्तियां थीं जिसे भारशिव नागवंशी राजाओं की प्रतिस्पर्धा जारी रही जिसमें वे स्वयं को स्थापित ...